मितौली: टेढ़ेनाथ धाम पर अमावस्या के पर्व पर मगही गांव की एक बच्ची गोमती नदी में डूबी, गोताखोर बच्ची की कर रहे तलाश
घटना लखीमपुर खीरी जिले के अमीर नगर चौकी क्षेत्र के तेरे नाथ धाम की है। रविवार को अमावस्या के पर्व पर गोमती नदी से जल भर रही मितौली थाना क्षेत्र के मगही गांव निवासी करीब 7 वर्षीय उन्नति नाम की बच्ची गोमती नदी में डूब गई है। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से बच्ची की नदी में तलाश कर रही है