मितौली: मैगलगंज हाईवे पर लड़ैती देवी पेट्रोल पंप के पास कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी
घटना लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज हाईवे की है। शुक्रवार को लड़ैती देवी पेट्रोल पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई है। अनियंत्रित कार पलट गई है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 32 एफ जे 3426 है। दुकान में बैठे दुकानदार और कार सवार बाल-बाल बच गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।