मितौली: बलरामपुर गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने खाया जहरीला पदार्थ, पति की हुई मौत
मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलरामपुर गांव में सत्यराम नाम के व्यक्ति का उसकी पत्नी से अज्ञात कारणों के चलते विवाद हो गया था। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में सत्यराम ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जहरीला पदार्थ खाने से सत्यराम की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।