मितौली: मैगलगंज थाना क्षेत्र के खाखरा गांव में करीब 14 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव
लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र के खाखरा गांव में करीब 14 वर्षीय शिवानी पुत्री मनोज का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका पाया गया है। फंदे से लटका शव देखे जाने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है। मृतका के शव पुलिस ने फंदे से उतर कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।