मितौली: नीमगांव थाना परिसर के पास हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, शराब के नशे में दोस्त ने की थी दोस्त की हत्या
नीमगांव थाना परिसर से चंद कदमों की दूरी पर चौदह फरवरी की रात शिवप्रसाद मिश्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस इसे जंगली जानवर का हमला बता रही थी। बाद में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। नीमगांव के ही रहने वाले मृतक के दोस्त संजय तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।