मितौली: धुमरा मरेड़ा गांव में दिमागी रूप से बीमार युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
नीमगांव थाना क्षेत्र के धुमरा मरेड़ा गांव में करीब 25 वर्षीय पुष्पा पुत्री बाबूराम दिमागी रूप से बीमार थी। पुष्पा का इलाज चल रहा था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजन दवाई का रिएक्शन होने से मौत होने की बात कह रहे हैं। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।