बांसगांव: बघराई में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था गोबिंद अस्पताल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर पुलिस ने ओटी टेक्नीशियन और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया। ओटी टेक्नीशियन बघराई में श्रीगोविंद हॉस्पिटल के नाम से बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चला रहा था। वह डॉक्टर बनकर महिलाओं की डिलीवरी करा रहा था। अब तक वह 15 गर्भवती महिलाओं का डिलिवरी करा चुका है। पुलिस अब आरोपियों की डिग्री और अन्य भूमिका की जांच कर रही है।