*बड़वानी में 'सेवा सेतु अभियान- 'सरकार आपके द्वार' शिविर का हुआ आयोजन, हजारों नागरिकों ने उठाया योजनाओं का लाभ*
बड़वानी 4 अक्टूबर2026/राज्य शासन के निर्देशानुसार और जिला प्रशासन बड़वानी के मार्गदर्शन में बड़वानी जिले के नगरीय क्षेत्रों में रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को ' सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत "सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार' के तहत वार्ड स्तरीय शिविरों आयोजन किया गया। प्रात: 11:00 बजे से शुरू हुए इन शिविरों में शहरी अंचल के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाया।
*शहरी क्षेत्रों में नागरिकों ने उठाया शिविर का लाभ*
जिले के सभी 9 नगरीय निकायों में आयोजित इन मेगा शिविरों में शहरी नागरिकों ने भारी संख्या में पहुंचकर उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समाचार लिखे जाने तक इन नगरीय शिविरों में 5421 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
*एक ही छत के नीचे मिलीं तमाम शासकीय सेवाएं*
प्रदेशव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के तहत आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा नागरिकों को पारदर्शी संवेदनशील उत्तरदायी और समयबद्ध लोक सेवाएँ प्रदाय करना एवं आम नागरिकों विशेषकर कृषकों ग्रामीणजनों श्रमिकों महिलाओं वंचितों और कमजोर वर्गों को शासकीय कार्यालयों। के बार बार चक्कर लगाने की विवशता से मुक्त करना है
इन शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार के 18 विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे स्वामित्व योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना इत्यादि योजनाओं का लाभ देना एवं विभाग की नागरिक सेवाओं के आवेदन मौके पर ही स्वीकार किए गए और कई मामलों में त्वरित निराकरण व स्वीकृति प्रदान की गई।
इन शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण ,निकाय की टीम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
*नगरपालिका परिसर बड़वानी में आयोजित शिविर में हितग्राही सुमन बाई को मिला वृद्धावस्था पेंशन का एक त्वरित लाभ*
नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक त्वरित गति से पहुँचाने की दिशा में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में हितग्राही श्रीमती सुमन बाई को 'इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना' के अंतर्गत पेंशन स्वीकृत की गई है। इस त्वरित कार्रवाई से जरूरतमंद नागरिकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है।