निराश्रितों को साधन संपन्न बनाना सेवा मेरा योगदान की सार्थकता:पूर्व मंत्री पटेल
बड़वानी 4 अक्टूबर 2026/समाज में हर संपन्न व्यक्ति को वंचित वर्ग के लिए भी सदैव सहयोग की भावना मन में रखनी चाहिए। सेवा संकल्प अभियान में सेवा मेरा योगदान भी हमें यही सीख देता है कि हम समाज के लिए अपना क्या योगदान दे रहे हैं उक्त बातें नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा संचालित निराश्रित मनोरोगियों के आशा आश्रय गृह में मनोरोगियों के किचन के लिए बर्तन भेंट करते हुए पूर्व मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान ने कहीं। श्रीमती चौहान ने कहा मनोरोगियों एवं दिव्यांगता की श्रेणी में मूक बधिर बालिकाओं की अपनी अलग ही सृजनात्मक दुनिया है। हमने सेवा संकल्प की श्रेणी में दोनों स्थानों पर सेवा मेरा योगदान के तहत समय व्यतीत करने के साथ-साथ समावेशी गतिविधियों की ओर कदम बढ़ाया है। वंचित वर्ग के लिए सदेव कार्य करेंगे। जिसके तहत आज आशा आश्रय गृह में जरूरत अनुसार किचन हेतु बर्तन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया आशा आश्रय गृह के सभी रहवासियों का माला पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा फल वितरित किए गए । ट्रस्ट के सचिव डॉ पहाड़िया ने बताया पांच वर्ष में साठ मनोरोगी यहां से ठीक होकर अपने मूल परिवार में आज सामान्य जीवन जी रहे हैं।इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी डाबर, तहसीलदार श्री राहुल सोलंकी श्री निक्कू चौहान ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा, सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्री अंकित बघेल एवं श्री विशाल बडोले ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया नगर मंडल अध्यक्ष श्री शुभम पांडे समाजसेवी श्री कृष्णा गोले, वार्ड नंबर 3 के पार्षद मोहन बामनिया शिवकुंज योगा ग्रुप के श्री दलजीत सिंह श्री संदीप मुकाती श्री संतोष मुलेवा ,ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे, श्री मणिराम नायडू, श्री समाधान पाटिल श्रीमती साधना भावसार श्री रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#Badwani