नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा “सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार” शिविर का सफल आयोजन
बड़वानी 4 अक्टूबर2026/सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत “सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका प्रांगण में प्रातः 10 बजे से किया गया। शिविर में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों एवं हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, सामाजिक न्याय विभाग, श्रम विभाग सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 47 हितग्राहियों, जलकर के 5 स्वीकृति पत्र, सामाजिक न्याय विभाग के 15 हितग्राहियों, संबल योजना के 10, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के 3, प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 तथा उद्यम क्रांति योजना के 2 हितग्राहियों को लाभ/स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में 65 हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सहज एवं सुगम रूप से पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण एवं योजनाओं से जोड़ना रहा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान ने कहा कि “सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। सरकार आपके द्वार शिविर के माध्यम से नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन एवं लाभ मिल सके, यही इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है। नगर पालिका द्वारा ऐसे शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।”
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि “केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब इनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सभी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएं और योजनाओं की जानकारी अपने आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं।
उक्ता कार्यक्रम में श्री सुभाष भावसार , नगर पालिका परिषद बडवानी, पार्षदगण/एल्डकरमैन नगर पालिका परिषद बडवानी, अपर कलेक्टर, तहसीलदार बड़वानी, एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी , नगर पालिका परिषद बडवानी सहित विभिन्न विभागों एवं नगर पालिका अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिन्होंने नागरिकों को अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।
#JansamparkMP
#Badwani