होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में तवा पुल और आंचलखेड़ा के बीच पलटी बस को क्रेन से हटाया, लगा लंबा जाम
रविवार को तवा पुल और आंचलखेड़ा के बीच यात्रियों से भरी पलटी बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया। बस हटाने के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, बालाघाट से भोपाल जा रही यात्री बस रविवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी। हादसे के बाद बस को सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई।