रौन: धमासा गांव में गंदगी के बीच बिना लाइसेंस मोटी सेवई नूडल्स कारखाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर कार्रवाई की
Ron, Bhind | Aug 19, 2026 भिंड। जिले के धमसा गांव में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस और गंदगी के बीच संचालित किए जा रहे मोटी सेवई-नूडल्स कारखाने पर छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने अपनी टीम के साथ अचानक कारखाने पर पहुंचकर जांच की।कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 200 कट्टे मैदा, 50 कार्टून नूडल्स और पैकिंग रैपर जब्त किए गए।