इंदरगढ़: मैथानापाली गांव में मारपीट मामले में, दूसरे पक्ष ने भी 6 लोगों पर मामला दर्ज कराया
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मैथानापाली में गुरुवार को गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए झगड़े व फायरिंग के मामले में दूसरे पक्ष ने भी 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।बता दें कि विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें एक पक्ष से अजय यादव व वकील यादव घायल हुए थे,वहीं दूसरे पक्ष से हातिम सिंह यादव, गजराज यादव व पंजाब सिंह यादव घायल