सहसवान: बदायूँ के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ेरिया में हुई घटना के मामले में मुकदमा पंजीकृत
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गॉव बड़ेरिया में हुई घटना के मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। गौरतलब है की गुरुवार को दलित समाज के दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट की घटना से शुरू मामला फायरिंग तक आ गया जिसमें घायलों को उपचार के लिए भेजा गया और पुलिस के मुताबिक 11 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।