गुना: आउटसोर्स कर्मचारी 17 सूत्रीय मांगों के साथ सड़क पर उतरे, रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम गुना कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Guna, Guna | Apr 21, 2026 गुना में आउटसोर्स कर्मचारीओ ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 अप्रैल को सड़क पर उतरे। शहर में रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। मंडल का गठन करने श्रम कानून का पालन न्यूनतम और समान कार्य वेतन सहित 17 सूत्रीय मांगे रखी। इस दौरान गुना जिले के सभी ब्लॉक तहसीलों से विभिन्न विभागों के आउटसोर्स कर्मचारी शामिल रहे।