दमोह: सुभाष कॉलोनी में मध्यान्ह भोजन बनाते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों का कोतवाली में हंगामा
Damoh, Damoh | Jan 13, 2026 दमोह शहर की सुभाष कॉलोनी स्थित मध्यान्ह भोजन रसोई में सोमवार रात खाना बनाते समय करंट लगने से कर्मचारी रामप्रकाश यादव की मौत हो गई। परिजनों ने रसोई मशीन में करंट की पूर्व शिकायत के बावजूद सुधार न होने का आरोप लगाया। घटना के बाद कोतवाली में हंगामा हुआ। सीएसपी एचआर पांडे, TI मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव सुरक्षित रख घटना की जांच शुरू कर दी है।