मंझनपुर: महाकुंभ 2025 के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मंझनपुर में पैदल गश्त से पुलिस ने जनता का विश्वास बढ़ाया
महाकुंभ-2025 के भव्य और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए कौशाम्बी पुलिस ने शुक्रवार की शाम 7 बजे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने थाना मंझनपुर पुलिस और जोनल दंगा नियंत्रण टीम के साथ कस्बा मंझनपुर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त किया है।