मंझनपुर: लालापुर में शादी समारोह के दौरान तमंचा लोड करते समय चली गोली, 22 वर्षीय युवक की हुई मौत
पिपरी थाना क्षेत्र के लालापुर में गुरुवार की रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुरामुफ्ती निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। एडिशनल एसपी ने शुक्रवार को समय 1 बजे बताया कि शादी में पुरामुफ्ती से कुछ युवक शामिल हुए थे। इसी दौरान उनके पास एक तमंचा था, जिसे लोड करते समय अचानक फायर हो गया। गोली सुनील कुमार को लग गई।