मंझनपुर: मंझनपुर के निजी गेस्ट हाउस में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर भव्य समारोह आयोजित, समाज सेवा का लिया संकल्प
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय के प्रतीक भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर मंझनपुर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को समय 12 बजे भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेन, शर्मा और सविता समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया।