मंझनपुर: अवाना आलमपुर के आरटीआई कार्यकर्ता पर षड्यंत्र और जान से मारने की धमकी, ग्राम प्रधान और सहयोगियों पर गंभीर आरोप
करारी थाना के ग्राम अवाना आलमपुर के इन्द्रवीर यादव ने ग्राम प्रधान राम सिंह प्रजापति, उनके भाई जय सिंह प्रजापति और कथित भाजपा नेता संजय शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन्द्रवीर का कहना है कि उन्होंने ग्राम विकास में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत आरटीआई के माध्यम से की थी, जिसके बाद से उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।