मंझनपुर: मंझनपुर थाने में एक विवाहिता ने शिकायत कर बताया कि ससुर चाट समोसे में नशीली दवा देकर करता है दुष्कर्म
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता शुक्रवार शाम मंझनपुर थाना शिकायत करने पहुंची थी। शिकायत पत्र देते हुए महिला ने बताया कि उसका पति कामकाज के सिलसिले से बाहर रहता है।बताया कि ससुर चाट और समोसे में नशीली दवा मिलाकर उसे खाने को देता है फिर उसके साथ दुष्कर्म करता है।आपत्ति करने पर धमकी दी है। पुलिस से न्याय मांगा है।