बक्सर: गोसाईपुर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह शुरू, जलभरी शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
Buxar, Buxar | Feb 19, 2026 सदर प्रखंड के गोसाईपुर गांव में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कथा प्रारंभ होने से पूर्व भव्य शोभा यात्रा सह जलभरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा गोसाईपुर गांव से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शहर के प्रसिद्ध रामरेखा घाट पहुंची।