काको थाने की पुलिस ने शनिवार के दिन काको मुसहर टोली से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने शनिवार शाम करीब 7 बजे बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान काको मुसहर टोली निवासी बिक्की कुमार के रूप में की गई है। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही जारी है।