दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व पर भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा के लिए दानापुर और सासाराम से चर्लपल्ली के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 07049 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी।