घाघरा: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के झारखंड बंद को चांदनी चौक, घाघरा में प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने दिया नैतिक समर्थन
Ghaghra, Gumla | Sep 30, 2026 झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा द्वारा आहूत झारखंड बंद का घाघरा कमिटी के सदस्यों ने नैतिक समर्थन किया। सदस्यों ने चांदनी चौक, घाघरा में शहीद देवनारायण भगत की प्रतिमा के समक्ष बैनर के साथ खड़े होकर बंद का समर्थन जताया। इस दौरान सदस्यों ने सड़क जाम नहीं किया और यातायात व्यवस्था को बाधित किए बिना अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।