कासगंज: कलेक्ट्रेट पर डीएम ने आईजीआरएस को लेकर की समीक्षा बैठक, गंभीरता से न लेने पर जताई नाराजगी
मंगलवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने लंबित और डिफाल्टर शिकायतों को लेकर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस में लंबित शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। यह सरकार की प्राथमिकताओं में है। किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।