बेलहर: दामजोर तांती टोला गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट 3 जख्मी दोनों पक्षों ने थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
Belhar, Banka | Jan 24, 2024 दामजोर तांती टोला गांव में आज आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के कुलदीप तांती और उसकी पत्नी मंजू देवी जख्मी हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के उदय तांती जख्मी हो गए। दोनों पक्षों की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। जिसमें एक पक्ष के 7 लोगों और दूसरे पक्ष के 5 लोगों पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।