बेलहर: सरसड्डा बदुआ सिंचाई नहर पर बाइक की डिक्की से पुलिस ने किया 12 लीटर शराब बरामद बाइक और शराब जब्त शर्क्व तस्कर फरार
Belhar, Banka | Jan 24, 2024 सरसड्डा गांव के पास बदुआ सिंचाई नहर पर आज पुलिस ने एक बाइक की डिक्की से 24 पॉलिथीन में 12 लीटर महुआ शराब बरामद कर लिया। पुलिस ने शराब और बाइक दोनों जब्त कर लिया। जबकि शराब तस्कर सह बाइक चालक फरार हो गया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस को देख कर बाइक सवार शराब तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक चालक सह शराब तस्कर के खिलाफ केस दर्ज किया है।