बेलहर: राम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर गोवा चक गांव में राम भक्त श्रद्धालुओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा
Belhar, Banka | Jan 22, 2024 राम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर आज प्रखंड क्षेत्र के गोवाचक गांव में श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा गोवाचक, लोढ़िया, बेलहर बाजार, बस्ती आदि जगहों पर भ्रमण किया। इस अवसर पर आज शाम से ही 24 घंटे का अष्ट्याम संकीर्तन भी शुरू किया जाएगा। कलश शोभा यात्रा में कौशल किशोर पांडे, सुनील पांडे, राजेश पासवान, संदीप उर्फ विनोद सिंह आदि शामिल थे।