बेलहर: जिलेबिया पहाड़ पर टोटो पलटा पिता पुत्र जख्मी बेलहर CHC में चल रहा इलाज
Belhar, Banka | Jan 22, 2024 बेलहर कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित जिलेबिया पहाड़ पर आज तेज रफ्तार टोटो पलट जाने से फुल्लीडूमर थाना अंतर्गत बरमसिया गांव का कपीलदेव तुरी और उसका पुत्र छोटू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी पिता पुत्र का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पिता कपिलद तुरी अपने पुत्र के साथ बरमसिया गांव से बेलहर के बगल लोढ़िया गांव ससुराल आ रहा था। घटना के बाद टोटो चालक टोटो लेकर फरार हो गया।