टीकमगढ़: टीकमगढ़ की इंद्रपुरी कॉलोनी में 6 महीने से सड़क पर भरा है नाली का गंदा पानी, शिकायत के बाद सफाई कर्मी पहुंचे
टीकमगढ़ शहर के इंद्रपुरी कॉलोनी में पिछले 6 महीने से सड़क पर नाली का गंदा पानी भरा है। स्थानीय लोगों के अलावा वार्ड पार्षद ने कई बार नगर पालिका सीएमओ और इंजीनियर से समस्या का समाधान करने की मांग की। गुरुवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सफाई शुरू की है।