टीकमगढ़: टीकमगढ़ झांसी रोड पर युवक का शव मिला, देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची
टीकमगढ़ झांसी हाईवे पर होप अकैडमी स्कूल के पास गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलती ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गयाहै।