मड़ावरा: मड़ावरा के ब्लाक कार्यालय परिसर में मण्डल आयुक्त झांसी ने प्रेरणा शॉप का फीता काटकर किया शुभारम्भ
मड़ावरा के ब्लाक कार्यालय के परिसर में शनिवार को शाम करीब 4 बजे मंडल आयुक्त झांसी ने फीता काटकर प्रेरणा शॉप का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने प्रेरणा शॉप से मिट्टी का मटका भी खरीदा। इस कार्यक्रम के अवसर पर समूह की महिलाओं ने मण्डल आयुक्त का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी मौजूद रहे।