तमनार: रायगढ़ में पांच टन लोहे की हेराफेरी का खुलासा, ट्रक चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ में प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे लोहे की हेराफेरी का मामला सामने आया है। करीब उनतालीस टन माल में से पांच टन लोहे के दो क्वायल रास्ते में उतारकर गैरेज में छिपाए गए थे। पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक चालक मुरली साहू, उसके भाई चेतन साहू और गैरेज संचालक संतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब पांच लाख रुपये का लोहा बरामद किया है।