खकनार: शाहपुर में कालूशाह बाबा की दरगाह के पीछे अवैध मिट्टी खनन, खबर मिलने पर अधिकारी पहुंचे मौके पर
बुरहानपुर जिले के शाहपुर में कालूशाह बाबा की दरगाह के पीछे हो रहा था मिट्टी का अवैध उत्खनन। किसानों के नाम पर माफिया कर रहे थे खनन और परिवहन। खबर चलने के बाद हरकत में आया खनिज विभाग, अधिकारी पहुंचते ही मौके से भागे जेसीबी, पोकलेन और ट्रैक्टर। नदी किनारे हो रहा यह अवैध खनन भविष्य में बाढ़ का कारण बन सकता है। कई जगह अधिकारियों की मिलीभगत से जारी है यह खेल।