खकनार: रज्जान पटेल फाल्या में पेयजल संकट, 15 परिवार गंदा पानी पीने को मजबूर, वीडियो वायरल
बुरहानपुर जिले के खैरखेड़ा गांव के रज्जान पटेल फाल्या में 15 परिवार पीने के साफ पानी से वंचित हैं और सूखे नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया और क्लोरीन की गोलियां वितरित कीं। 60 में से 45 परिवारों को कुएं से पानी मिल रहा है, जबकि बाकी 15 के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।