खकनार: खारी गांव में साढ़े तीन करोड़ रामनाम जप और 108 युवाओं ने किया रामायण पाठ, हुआ राममय
खारी गांव में रविवार को श्रीराम कथा का भव्य समापन हुआ। संतश्री शंकरदास महाराज के मार्गदर्शन में साढ़े तीन करोड़ रामनाम जप अनुष्ठान पूर्ण हुआ।इस पावन अवसर पर 108 युवाओं ने सामूहिक रूप से रामायण पाठ किया। यज्ञकुंड में हर चौपाई के साथ आहुतियां दी गईं।कथावाचक पूज्य मुक्तानंद महाराज ने कहा कि निरंतर राम भक्ति से जीवन धन्य होता है और गांव पूरी तरह राममय हो गया है