खकनार: फरार हथियार तस्कर अरविंद सिंह गिरफ्तार, जंगल से देशी पिस्टल बरामद
थाना खकनार पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी अरविन्द सिंह सिकलीगर निवासी पाचौरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने 6 अप्रैल को राजू बाल्मीकि को 18 देशी पिस्टल व 14 मैग्जीन सप्लाई की थी। पुलिस ने जंगल से एक और देशी पिस्टल बरामद की है। प्रकरण में दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।