खकनार: नेपानगर: प्राइवेट स्कूलों की महंगी किताबों पर रोक लगाने की मांग को लेकर पालक महासंघ ने कलेक्टर से की भेंट
बुरहानपुर में प्राइवेट स्कूलों द्वारा प्राइमरी कक्षाओं में महंगी किताबें थोपने पर पालक महासंघ ने नाराजगी जताई है। खकनार, नेपानगर, शाहपुर और धुलकोट से आए प्रतिनिधियों ने बुधवार दोपहर तीन बजे कलेक्टर से मुलाकात कर जबलपुर की तर्ज पर जिले में भी NCERT किताबें अनिवार्य करने की मांग की। महासंघ का आरोप है कि स्कूल कमीशन के लालच में महंगी किताबें थोप रहे हैं।