खकनार: खकनार पुलिस का बड़ा खुलासा: यूपी का तस्कर 18 पिस्टल और 14 मैगजीन के साथ गिरफ्तार, वीडियो वायरल
बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर पर बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर कुंडिया नाला मैन रोड यात्री प्रतीक्षालय के पास दबिश देकर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी राजू पिता जयप्रकाश को गिरफ्तार किया। आरोपी के बैग से 18 देशी पिस्टल, 14 खाली मैगजीन और एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।