प्रेस विज्ञप्ति
जिला कृषि(आत्मा )कार्यालय, लखीसराय
जिले के प्रगतिशील कृषकों के लिए बागवानी फसलों की खेती, कीट प्रबंधन एवं मूल्यवर्धन विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
लखीसराय, 13 अगस्त 2026। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, लखीसराय श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज जिले के प्रगतिशील कृषकों के लिए एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय “बागवानी फसलों की खेती, कीट प्रबंधन एवं मूल्यवर्धन” रहा।
कार्यक्रम के दौरान कृषकों को बागवानी फसलों की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती की तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान तथा उनके समेकित प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषकों को रासायनिक कीटनाशकों के संतुलित एवं अनुशंसित उपयोग के साथ-साथ जैविक एवं यांत्रिक कीट प्रबंधन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण में बागवानी उत्पादों के मूल्यवर्धन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि के विभिन्न उपायों पर भी चर्चा की गई। कृषकों को उत्पादन के साथ-साथ उत्पाद की गुणवत्ता एवं बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने की जानकारी प्रदान की गई।
अध्यक्षीय संबोधन में जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, लखीसराय श्री कुंदन कुमार ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान बागवानी फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कृषकों से वैज्ञानिक पद्धति, समेकित कीट प्रबंधन तथा मूल्यवर्धन तकनीकों को अपनाकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए प्राप्त तकनीकी जानकारी को अपने खेतों में अपनाने की बात कही।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी, श्री राजीव रंजन, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, श्री आनंद कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, श्री श्रवण कुमार, सहायक निदेशक (शष्य), बीज उत्पादन सह विपणन पदाधिकारी श्री सौरव कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा, श्री रिंटू नंदी , kvk हलसी के बैज्ञानिक डॉ. निशांत प्रकाश एवं लखीसराय जिले के प्रगतिशील कृषकों के द्वारा भाग लिया गया।
19 views | Lakhisarai, Bihar | Aug 13, 2026