प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।
दिनांक: 13 अगस्त 2026
15 अगस्त, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन एवं विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व मे आज हर घर तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
तिरंगा साइकिल रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केआरके मैदान से गांधी मैदान तक आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देशभक्ति नारों के साथ पूरे उत्साह एवं उमंग से सहभागिता की। रैली के दौरान विद्यार्थियों में देशप्रेम एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक किया।
तिरंगा साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना था।
रैली का समापन गांधी मैदान में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।
21 views | Lakhisarai, Bihar | Aug 13, 2026