गोह: उपहारा थाना में घुसा पुनपुन का बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी हुए परेशान
पुनपुन नदी के उफान के कारण गोह प्रखंड के उपहारा थाना परिसर में बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण बैरक में भी पानी भर गया है, जिससे पुलिसकर्मियों के रहने और दैनिक कामकाज बाधित हो गए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में हो रही है। परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं, जिसस