बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक किचेन लगातार संचालित
छपरा, 3 अक्टूबर 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन के द्वारा सामुदायिक किचेन लगातार संचालित किए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े।
राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्यरत है। प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रशासनिक टीमें लगातार क्षेत्र में मौजूद हैं और स्थिति पर निरंतर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Saharsa, Bihar | Oct 3, 2026