बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण जारी
छपरा, 3 अक्टूबर 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित चकिया, वृत्त भगवानपुर, चिंतावनपुर एवं करचोलिया में जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री का वितरण लगातार किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों के बीच खाद्य पैकेट एवं प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता मिल सके।