बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री एवं भोजन की व्यवस्था लगातार जारी
छपरा, 03 अक्टूबर 2026। जिला प्रशासन, सारण द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सूखा राशन (ड्राई राशन) सहित आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध हो सके।
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन संचालित कर गुणवत्तापूर्ण एवं पर्याप्त भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की लगातार निगरानी की जा रही है।
13 views | Saharsa, Bihar | Oct 3, 2026