मोहड़ा: मोहड़ा में नल जल योजना के बोरिंग कार्य का विरोध, प्रमुख ने डीएसपी से की शिकायत
Muhra, Gaya | May 24, 2026 मोहड़ा प्रखंड के चंदैला गांव में नल-जल योजना के तहत हो रहे बोरिंग कार्य का गांव के कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मोहड़ा प्रमुख रूबी देवी ने नीमचक बथानी डीएसपी से शिकायत की है। प्रमुख रूबी देवी ने रविवार की शाम करीब 4 बजे बताया कि मोहड़ा सीओ राकेश रंजन द्वारा संबंधित स्थल के लिए एनओसी जारी किया जा चुका है।