पटियाली: पटियाली में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, सांसद देवेश शाक्य ने कहा- 2027 में बनाना है मुख्यमंत्री
कासगंज। पटियाली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सांसद देवेश शाक्य, विधायक नादिरा सुल्तान और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना पार्टी का लक्ष्य है।