कुंडा: कुंडा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 239 शिकायतें दर्ज, 15 का मौके पर किया गया निस्तारण
कुंडा तहसील में शनिवार दोपहर 2 बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान 239 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एएसपी बृजनंदन राय और एसडीएम वाचस्पति सिंह ने संबंधित अधिकारियों को बाकी शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व, पुलिस और विद्युत समेत विभिन्न विभागों से जुड़े फर