कनवास: दरा क्षेत्र से पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश, कुख्यात चोर सहित 2 को किया गिरफ्तार, कार भी जब्त
Kanwas, Kota | Nov 1, 2025 कनवास थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना कुख्यात वाहन चोर सद्दाम हुसैन है, जिसके खिलाफ वाहन चोरी के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण sp ने बताया कि कनवास में दर्ज ट्रैक्टर चोरी मामले में मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की गई है।